रायबरेली: रायबरेली में यातायात क्षेत्राधिकारी ने फर्जी विधानसभा पास वाले वाहनों को हटवाया, अन्य वाहनों पर लगाया जुर्माना
बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर फर्जी तरीके से लगाए गए वाहनों में विधानसभा पास को हटवाया गया। वाहनों में शीशे में लगी काली फिल्म तथा अनाधिकृत रूप से हूटर इत्यादि हटाए गए। तथा उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर, जुर्माना भी वसूला गया। जिले भर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 327 वाहनों का चालान तथा 446500 का जुर्माना लगाया गया।