हरदोई: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026 कांग्रेस द्वारा अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई औरराज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा।