लखीसराय: पुरानी बाजार बीएड कॉलेज के समीप बालिका साइकिल प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
जिला साइकिलिंग एसोसिएशन, लखीसराय द्वारा एक दिवसीय बालिका साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार की पूर्वाहन 9:30 पर किया गया।प्रतियोगिता में जिले की कई बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कारदेकर सम्मानित किया