पातेपुर: पातेपुर में बिजली संकट गहराया, 24 घंटे में केवल 12-13 घंटे बिजली मिल रही, गर्मी में मोबाइल बना सहारा
पातेपुर में पिछले एक सप्ताह से बिजली कटौती से लोग परेशान हो चुके है। बिजली कटौती के कारण लोगों को मोबाइल के लाइट में अपना काम करना पड़ रहा है। इससे बच्चों का पढ़ाई भी बाधित हो रहा है। पवार सब स्टेशन के जेई अखलाक उर रहमान ने शनिवार की शाम 7 बजे के करीब बताया कि ऊपर से ही खपत के अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण लोड को देखते हुए लाइन काटी जाती