BAGHPAT DESK : बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के रहतना गांव में भैंस-बुग्गी को साइड देने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर बरसाए गए। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, रहतना गांव निवासी अंकुर पुत्र वेदपाल अपनी भैंस-बुग्गी लेकर खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से कार से आ रहे कपिल पुत्र रोशन ने हॉर्न बजाकर साइड मांगी। आरोप है कि साइड नहीं मिलने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अंकुर के घर के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कपिल घायल हो गया।
आरोप है कि इसके बाद अंकुर पक्ष के लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर कपिल के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। इस दौरान कपिल की बहन गुड्डी भी घायल हो गईं। वहीं, मारपीट में अंकुर को भी चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही
Baghpat, Bagpat | Jun 27, 2026