जगदलपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण जारी, पुल, सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री द्वारा बस्तर संभाग में निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं के गहन निरीक्षण का दौर आज दूसरे दिन भी जारी रहा। कांकेर और कोंडागांव में 5 जून को निरीक्षण और बैठक के बाद शनिवार को उन्होंने बस्तर जिले में जगदलपुर नगर निगम के विभिन्न कार्यों, लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज तथा जल जीवन मिशन के कार्यों का जायजा लिया।