फरसगांव: खबर का असर: फरसगांव नगर के वार्डो में लगे ओपन जिम परिसरों में फैली गंदगी की हुई सफाई
फरसगांव नगर के वार्ड 05, 06 और 07 में स्थित ओपन जिम की बदहाल स्थिति और फैली गंदगी को लेकर मंगलवार को पब्लिक एप में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सीएमओ मयंक बसंतवानी के निर्देश पर बुधवार को नगर पंचायत की टीम ने जिम परिसर में सफाई अभियान चलाकर कचरा और झाड़ियों को हटाया।हालांकि जिम उपकरण अब भी खराब और जंग लगे हुए हैं।सुधार का लोगो को इंतजार है।