चांपा: बम्हनीडीह के बाजार पारा स्थित राम मंदिर में चोरी, चोर ले उड़े भगवान के चाँदी के छत्र
जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के बाजार पारा स्थित प्राचीन राम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के दो चाँदी के छत्र चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि चोर इतनी हड़बड़ी में थे कि मंदिर में रखा अन्य कीमती सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए।