भीलवाड़ा: स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरे पर रहे, शिव महापुराण कथा का श्रवण किया और कथावाचक से लिया आशीर्वाद
भीलवाड़ा। स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज शुक्रवार को मेडिसिटी, भीलवाड़ा में आयोजित शिव महापुराण कथा में सहभागिता करते हुए कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।