थराली: 23वें दिन भी सवाड़ गांव के लोगों ने तहसील परिसर थराली में वन भूमि पर निवास को लेकर दिया धरना
मंगलवार को सुबह 11 बजे से 23 वें दिन वन भूमि में निवासरत सवाड़ गांव के लोगों ने तहसील परिसर थराली में धरना दिया, इस अवसर पर ग्रामीणों ने सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों की मांग है कि बीते 23 दिनों से हम यह मांग कर रहे हैं कि वन भूमि में रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिया जाए, 50 से अधिक वर्षों से लोग वन भूमि में रह रहे हैं।