इटावा: डीएम कार्यालय पर नगला हीरालाल गाँव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जलभराव की जनसमस्या बताई
Etawah, Etawah | Aug 1, 2026 आज शनिवार दोपहर 1 बजे नगला हीरालाल गाँव के ग्रामीणों के डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी जनसमस्या से अवगत करवाया,ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के कुछ दबंग लोगों ने 200 साल पुरानी पुलिया को जबरन बंद कर दिया,जिससे गाँव के प्राथमिक विद्यालय व अन्य प्रमुख मार्गों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है