दूनी: धुआं कला तन में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Duni, Tonk | Aug 21, 2024 घाड थाना क्षेत्र के धुंआ कला तन में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि गुड्डू निवासी गंगेश्वर महादेव की बनी धुआं कला ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।