चकरनगर: कुछ लोग अजगर समझकर दूध पिलाने की कोशिश में थे, सैंक्चुरी टीम ने बताया कि रसेल वाइपर दुनिया का सबसे जहरीला सर्प है
नगला महानन्द में काली माँ के मन्दिर के समीप एक किसान के खेत में सबसे जहरीला सर्प रसेल वाइपर तीन दिन से एक ही स्थान पर डेरा जमाए था।ग्रामीणजन अजगर का बच्चा समझकर निकल जाने की वाट जोह रहे थे लेकिन जहरीला सर्प एक ही स्थान पर मानो डेरा जमा गया हो। किसानों में उक्त सर्प को लेकर दहशत थी। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सैंक्चुरी टीम ने रेस्क्यू कर सर्प को कब्जे में लिया।