कोतमा: कोतमा में 18 बैलों के साथ तीन पशु तस्करों पर कार्रवाई,पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
Kotma, Anuppur | Jun 13, 2026 कोतमा क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने शनिवार 2 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता एवं पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 18 बैल, जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किए गए।लिस ने पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।