गुलाना: गुलाना क्षेत्र में 12 दिनों के आशीर्वाद के बाद, कल कालीसिंध पर बप्पा को भारी मन से दी जाएगी विदाई
गुलाना क्षेत्र में गणेशोत्सव का शुक्रवार को समापन होगा। श्रद्धालु अपने आराध्य बप्पा को अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विदाई देंगे। नगर में समितियों द्वारा चल समारोह निकाले जाएंगे। थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने गुरुवार शाम 6 बजे जानकारी दी किनिर्धारित स्थलों पर ही विसर्जन की अपील की है।