कनवास: ढाकीया गांव में भव्य शोभायात्रा के साथ ठाकुर जी के नवीन विमान की मंदिर पर स्थापना की गई
Kanwas, Kota | Aug 21, 2025 ढाकीया में गुरुवार को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में ठाकुर जी के नये विमान की मंदिर पर भव्य स्थापना की गई। इससे पूर्व गुरुवार शाम करीब 4 बजे विमान को भव्य रूप से सुसज्जित रथ में विराजमान कर गांव में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।