कनवास: कनवास पुलिस ने 4 साल 4 महीने से लापता नाबालिक बालिका को बारां के अंता से किया दस्तयाब, ₹2000 का इनाम था घोषित
Kanwas, Kota | Aug 20, 2025 कनवास क्षेत्र से चार साल चार माह से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने बांरा के अंता से दस्तयाब कर लिया। इस बालिका पर पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण द्वारा दो हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस मुख्यालय से बुधवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि लापता की तलाश के लिए मानव तस्करी विरोधी यूनिट टीम गठित की गई थी।