बंदरा: बरियारपुर में ताजिया जुलूस के दौरान हुई झड़प मामले में पुलिस ने की एफआईआर, कार्रवाई शुरू
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पीयर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में ताजिया जुलूस के दौरान झड़प व पत्थरबाजी में शनिवार शाम 4 बजे में एफआईआर दर्ज की गई है। पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि बरियारपुर में ताजिया जुलूस के दौरान शुक्रवार को मारपीट मामले में स्थानीय चौकीदार के बयान पर चार नामजद समेत करीब 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है।