बाराहाट: संदिग्ध गतिविधि में चार युवक हिरासत में, बीएनएसएस धारा 128 के तहत कार्रवाई
Barahat, Banka | Apr 13, 2026 पंजवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात पुलिस गश्ती के दौरान बैदाचक के समीप चार युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए।पुलिस को देखते ही सभी युवक भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।