रसूलाबाद: रसूलाबाद तहसील परिसर में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं निस्तारण के दिए निर्देश
शनिवार को रसूलाबाद तहसील परिसर में जिला अधिकारी आलोक सिंह और पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ।जिसमें कुल 65 शिकायते प्राप्त हुई। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी नीलिमा यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।