रसूलाबाद: दया मोड़ के पास तेज रफ्तार दुग्ध वाहन अनियंत्रित होकर पलटा चालक को आई मामूली चोट
रसूलाबाद झींझक मार्ग के दया मोड़ के पास एक दुग्ध वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिससे चालक को मामूली चोटे आई।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को झींझक से रसूलाबाद की ओर जा रहा एक दुग्ध वाहन दया मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक केबिन में फस गया वहां मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला इस दुर्घटना में चालक को मामूली चोटे आई है।