रसूलाबाद: दहेलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के माल का पुरवा गांव में मारपीट के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई थी। जिसमें वादी के द्वारा मुकदमा 062/2024 धारा 304,352, 504 नामजद पंजीकृत कराया गया था ।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज रत्नेश और हर्ष को दहेलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया दोनों अभियुक्तों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।