🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | दिबियापुर
🔥 दिबियापुर तिराहे पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
आज तड़के सुबह दिबियापुर तिराहे पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित आशीष मिश्रा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही 112 पुलिस, थाना दिबियापुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है। हादसे में दुकान में रखा लगभग पूरा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
👮 पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
📌 अपडेट जारी रहेगा…
#दिबियापुर #औरैया #BreakingNews #FireIncident #Dibiyapur Auraiya
Auraiya, Auraiya | Jun 30, 2026