गुमला: घरेलू गैस किल्लत पर फूटा गुस्सा, वितरण कर्मी को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
Gumla, Gumla | Apr 1, 2026 घरेलू गैस की लगातार किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। पुलिस लाइन चांडाली क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने बुधवार की सुबह 11 बजे माँ शेरावाली इंडेन गैस एजेंसी के वितरण कर्मी मो. चरकु को घंटों बंधक बना लिया। बताया जाता है कि वितरण कर्मी बाइक से गैस सप्लाई के सिलसिले में इलाके में पहुंचे थे। पहले से नाराज उपभोक्ताओं ने उन्हें घेर लिया।