जहानाबाद: नेहालपुर के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार देवर भाभी को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में इलाज है जारी
जहानाबाद के नेहालपुर के पास बाइक सवार देवर भाभी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज जारी है। घायल राजा बाजार निवासी विनय कुमार एवं उनकी भाभी सुनीता देवी हैं।