जहानाबाद: जहानाबाद सदर अस्पताल में फायर ब्रिगेड की टीम ने सेफ्टी की कि जांच, साथ ही आग लगने पर बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक
अस्पतालों में असहाय लोगों की मौजूदगी के बीच आगलगी जैसी घटना पर बचाव कैसे किया जाए यह समस्या बड़ी हो जाती है। अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल में फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा सोमवार को सेफ्टी की जांच की गई साथ ही आग लगने पर उपकरण का प्रयोग कैसे करना है इसकी जानकारी दी गई ।