जहानाबाद के अमैन गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में रोड किनारे स्थित पुल से टकरा गई। जिसमें कुल 6 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां से दो लोगों को गंभीर स्थिति के कारण पटना PMCH रेफर कर दिया गया।