नैनपुर: तहसीलदार एवं खाद्य विभाग ने किया भारत गैस गोदाम का निरीक्षण
Nainpur, Mandla | Mar 15, 2026 वार्ड नंबर 14 स्थित भारत गैस गोदाम का तहसीलदार एवं खाद्य विभाग ने निरीक्षण किया। खाड़ी युद्ध के चलते फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क नजर आया। इस दौरान उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और रिकॉर्ड की जांच की। तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे ने कहा कि क्षेत्र में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है