पट्टी: सिविल लाइन पट्टी मोहल्ले की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता सोनी, पत्नी पंकज, ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीती देर रात उसके पति, सास और देवर ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे उसके दो मासूम बच्चों सहित घर से जबरन निक