करतला: कोरबा पुलिस की नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, करतला समेत विभिन्न क्षेत्रों में 2 दिन में 68 चालकों पर की कार्रवाई
Kartala, Korba | May 4, 2026 “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस और यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दो दिनों के विशेष अभियान में 68 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन चालको