ओबरा: सलखन में स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य शिविर, 43 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया गया
Obra, Sonbhadra | Apr 26, 2026 चोपन विकास खंड के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 43 महिला, पुरुष और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। इस साप्ताहिक शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के गरीब तथा जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।