चांपा: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने वन अधिकार अधिनियम को लेकर अपनी बात रखी
आज मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा जिले के सारागांव निवासी छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम मनमोहन सिंह के द्वारा दिया गया अधिनियम है. उसके धारा के मुताबिक वन क्षेत्र में तालाब, नदी, नाले है. उन सब पर हक आदिवासियों का है.