जौनपुर: सोमवार को मोहित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र ने थाना लाइन बाजार का किया निरीक्षण
सोमवार को 1 बजे मोहित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा एसपी जौनपुर डा. अजय पाल शर्मा के साथ थाना लाइनबाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय, बैरक, शौचालय व महिला हेल्पडेक्स का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।