खेरागढ़: सैंया में मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक
Kheragarh, Agra | Jun 26, 2026 आगरा के सैंया क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम के मौके पर सुबह 10 से शाम 7 बजे तक हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस बड़े ही अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। दोपहर में विभिन्न इमामबाड़ों से ताजियों को उठाया गया और मातमी धुनों के बीच मस्जिद तक लाया गया, जहां कुछ देर विश्राम कराया गया। इसके बाद ताजिया जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकल