धार: धार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाछनपुर लूटकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Jul 16, 2025 धार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बाछनपुर लूटकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद बुधवार शाम 4:10 पर धार जिले के थाना सागौर क्षेत्र अंतर्गत मानपुर-बगड़ी रोड ग्राम बाछनपुर में हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को धार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटी गई 40,000 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।