रॉबर्ट्सगंज: सर्पदंश के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ अरुण यादव ने जारी की एडवाइजरी
बरसात के मौसम में सर्पदंश के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र ने लोगों के लिए अहम एडवाइजरी जारी, प्राधिकरण ने साफ कहा कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या घरेलू इलाज में समय न गंवाएं, क्योंकि सर्पदंश का प्रभावी इलाज केवल अस्पताल में उपलब्ध एंटी-स्नेक वेनम है, जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण यादव ने लोगों से सजग रहने की अपील की।