धरहरा: मुहर्रम को लेकर धरहरा थाना में शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार की देर संध्या लगभग 6 बजे धरहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पर्व के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव दिए।