बैराड़: जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने बैराड़ के आदतन अपराधी को किया जिलाबदर
जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने दो आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है और शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से छ माह के लिए बाहर जाने के निर्देश दिए है जिसमे एक आदतन अपराधी बैराड़ का है।आदतन अपराधी अनिकेत रावत निवासी बैराड़ जिस पर वर्ष 2021 से अभी तक विभिन्न प्रकरण पंजीबद्ध है।यह जानकारी जनसम्पर्क कार्यालय से शुक्रवार शाम 4 बजे प्राप्त हुई है।