किशनगंज: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-नालों और तालाबों में बढ़ी पानी की आवक
किशनगंज क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते नदी-नालों और तालाबों में पानी की आवक बढ़ गई है। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों पर कीचड़ होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं खेतों में भी पानी जमा होने लगा है।