कटघोरा: कटघोरा में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने की बड़ी पहल, व्यापारियों के साथ हुई बैठक
Katghora, Korba | Apr 20, 2026 कटघोरा में बढ़ते सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस ने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की। गर्मी की छुट्टियों के दौरान सूने मकानों में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए सतर्कता पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों पर सीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए।