Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

जहानाबाद: मलहचक मोड़ पर बच्चे के गले से लॉकेट काटकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पीटा, पुलिस के हवाले किया

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026
जहानाबाद के मलहचक मोड़ पर सोमवार रात भीड़भाड़ के बीच एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि बाजार पहुंची दो महिलाओं और बच्चे को निशाना बनाकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान गेडेड़िया खंड निवासी मोहम्मद बैगी के रूप में हुई है।

MORE NEWS

जहानाबाद-अरवल मार्ग पर हादसा, 20 फीट गड्ढे में पलटा ऑटो, तीन घायल
 जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर नेहालपुर के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

जहानाबाद-अरवल मार्ग पर हादसा, 20 फीट गड्ढे में पलटा ऑटो, तीन घायल जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर नेहालपुर के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026

जहानाबादझाड़ियों में मिली ‘मगध के किंग’ रामाश्रय प्रसाद सिंह की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

#BiharNews #वीडियोवॉयरल #फोटो #LocalNews #jehanabad #jehanabadlive #Makhdumpur #BreakingNews #karpi #arwal

जहानाबादझाड़ियों में मिली ‘मगध के किंग’ रामाश्रय प्रसाद सिंह की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश #BiharNews #वीडियोवॉयरल #फोटो #LocalNews #jehanabad #jehanabadlive #Makhdumpur #BreakingNews #karpi #arwal

Jehanabad, Jehanabad | Aug 10, 2026

दूसरी सोमवारी पर बाबा सिद्धेश्वरनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मखदुमपुर। वाणावर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिले के अलावा बिहार के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 50 हजार से अधिक शिवभक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर और वाणावर पहाड़ी का क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं का वाणावर पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार को भी लगातार श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। मखदुमपुर-बराबर मार्ग पर दिनभर शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही। पहाड़ी क्षेत्र में बने जलस्रोतों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़े। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए अर्घा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया।
सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनाती
श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पूछताछ केंद्र के साथ मेडिकल कैंप भी बनाए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए जवान लगातार निगरानी करते रहे।
मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से बनाए गए मार्ग और व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की।
जगह-जगह लगाए गए लंगर
दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की ओर से लंगर भी लगाया गया। पाई विगहा लंगर समिति समेत कई संस्थाओं ने शिवभक्तों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
पूजा सामग्री और खान-पान की दुकानों पर भीड़
श्रावण मास में वाणावर आने वाले श्रद्धालुओं के कारण पहाड़ी क्षेत्र में अस्थायी दुकानें भी गुलजार रहीं। फूल-माला, बेलपत्र, पूजा सामग्री, प्रसाद और खान-पान की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक श्रद्धालु पहुंचे।
एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण कुमार समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारियों ने वाणावर पहाड़ी पहुंचकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की कतार और आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

दूसरी सोमवारी पर बाबा सिद्धेश्वरनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक मखदुमपुर। वाणावर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिले के अलावा बिहार के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 50 हजार से अधिक शिवभक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर और वाणावर पहाड़ी का क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं का वाणावर पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार को भी लगातार श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। मखदुमपुर-बराबर मार्ग पर दिनभर शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही। पहाड़ी क्षेत्र में बने जलस्रोतों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़े। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए अर्घा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनाती श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पूछताछ केंद्र के साथ मेडिकल कैंप भी बनाए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए जवान लगातार निगरानी करते रहे। मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से बनाए गए मार्ग और व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की। जगह-जगह लगाए गए लंगर दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की ओर से लंगर भी लगाया गया। पाई विगहा लंगर समिति समेत कई संस्थाओं ने शिवभक्तों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। पूजा सामग्री और खान-पान की दुकानों पर भीड़ श्रावण मास में वाणावर आने वाले श्रद्धालुओं के कारण पहाड़ी क्षेत्र में अस्थायी दुकानें भी गुलजार रहीं। फूल-माला, बेलपत्र, पूजा सामग्री, प्रसाद और खान-पान की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक श्रद्धालु पहुंचे। एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण कुमार समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारियों ने वाणावर पहाड़ी पहुंचकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की कतार और आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 10, 2026

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, एसपी ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
जहानाबाद: आयोजित जनता दरबार में आमजनों ने पुलिस अधीक्षक किरण कुमार से मिलकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली।
उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों की शिकायतों का नियमानुसार निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। जनता दरबार के दौरान फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया गया।

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, एसपी ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश जहानाबाद: आयोजित जनता दरबार में आमजनों ने पुलिस अधीक्षक किरण कुमार से मिलकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों की शिकायतों का नियमानुसार निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। जनता दरबार के दौरान फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया गया।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 10, 2026

मुख्यमंत्री ने जुलाई माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी से किया अंतरण, बड़ी संख्या में शामिल हुए पेंशनधारी
छूटे हुए लाभुक अगले सात दिनों के भीतर कराएं ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण : उप विकास आयुक्त
जहानाबाद : समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जुलाई माह 2026 की पेंशन राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में अंतरित की। राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
जहानाबाद में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स सभागार में उप विकास आयुक्त जहानाबाद आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों ने भाग लिया तथा पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बताया कि बिहार सरकार वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले में वर्तमान में 1.27 लाख से अधिक लाभुक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि 11 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। इससे लाखों पेंशनधारियों को नियमित रूप से लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने उपस्थित पेंशनधारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए पेंशन अभिलेखों को अद्यतन कराने का निर्देश दिया। लाभुकों ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित समाधान की सराहना करते हुए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उप विकास आयुक्त ने ऐसे सभी पेंशनधारियों से अपील की, जिन्होंने अब तक ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे आगामी सात दिनों के भीतर अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अनिवार्य रूप से जीवन प्रमाणीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 20 हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अभी लंबित है। जीवन प्रमाणीकरण पूर्ण होने के बाद ही लंबित पेंशन राशि का भुगतान संभव हो सकेगा।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कार्यपालक सहायकों, विकास मित्रों, पंचायत सचिवों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि जीवन प्रमाणीकरण से वंचित लाभुकों की पहचान कर उन्हें जागरूक करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अधिकतम लाभुकों का ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराएं।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, राजस्व अनिल कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव सह अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) तेज नारायण राय, वरीय उप समाहर्ता सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस निपुन कुमारी, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग विजेता रंजन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद सदर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जहानाबाद द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने जुलाई माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी से किया अंतरण, बड़ी संख्या में शामिल हुए पेंशनधारी छूटे हुए लाभुक अगले सात दिनों के भीतर कराएं ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण : उप विकास आयुक्त जहानाबाद : समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जुलाई माह 2026 की पेंशन राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में अंतरित की। राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जहानाबाद में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स सभागार में उप विकास आयुक्त जहानाबाद आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों ने भाग लिया तथा पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बताया कि बिहार सरकार वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले में वर्तमान में 1.27 लाख से अधिक लाभुक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उप विकास आयुक्त ने बताया कि 11 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। इससे लाखों पेंशनधारियों को नियमित रूप से लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने उपस्थित पेंशनधारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए पेंशन अभिलेखों को अद्यतन कराने का निर्देश दिया। लाभुकों ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित समाधान की सराहना करते हुए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उप विकास आयुक्त ने ऐसे सभी पेंशनधारियों से अपील की, जिन्होंने अब तक ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे आगामी सात दिनों के भीतर अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अनिवार्य रूप से जीवन प्रमाणीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 20 हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अभी लंबित है। जीवन प्रमाणीकरण पूर्ण होने के बाद ही लंबित पेंशन राशि का भुगतान संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कार्यपालक सहायकों, विकास मित्रों, पंचायत सचिवों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि जीवन प्रमाणीकरण से वंचित लाभुकों की पहचान कर उन्हें जागरूक करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अधिकतम लाभुकों का ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराएं। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, राजस्व अनिल कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव सह अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) तेज नारायण राय, वरीय उप समाहर्ता सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस निपुन कुमारी, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग विजेता रंजन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद सदर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जहानाबाद द्वारा किया गया।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 10, 2026

जहानाबाद: मलहचक मोड़ पर बच्चे के गले से लॉकेट काटकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पीटा, पुलिस के हवाले किया - Jehanabad News