हुज़ूर: शाहपुरा पुलिस को बड़ी सफलता, ₹10 लाख का मशरूका बरामद
Huzur, Bhopal | Jun 14, 2025 भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने महिला से पर्स और गले की चेन झपटने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। आरोपियों ने घटना 28 मई की रात एचडीएफसी बैंक रोहित नगर के पास अंजाम दी थी। पुलिस ने 340 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को 12 जून को दानापानी ओवरब्रिज से पकड़ा |