गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में चौंकाने वाला मामला: दो साल पहले निकाली गई पित्त की थैली में बताई गई पथरी, लैब के खिलाफ की गई शिकायत
गोविंदगढ़ कस्बे में एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर की कथित लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां एक युवक की सोनोग्राफी रिपोर्ट में पित्त की थैली में पथरी बताई गई, जबकि उसकी पित्त की थैली दो साल पहले ही ऑपरेशन के जरिए निकाली जा चुकी थी।मामले को लेकर युवक ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे गोविंदगढ़ एसडीएम और बीसीएमएचओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग