मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस की तत्परता से चोरी की बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया
मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा है। मलाक पिंजरी निवासी कुलदीप मौर्य पुत्र मुन्नू लाल मौर्य ने थाना मंझनपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।