चित्तौड़गढ़: किला स्थित भगवान मल्लीनाथ मंदिर के 7 ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपए के चांदी के छत्र चुराए, दोनों गार्ड सोते रह गए
चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कीर्ति स्तंभ के पास भगवान मल्लिनाथ जैन मंदिर के ताले तोड़कर बदमाश लाखों रुपए छत्र और कीमती प्रतिमाएं चुरा ले गए. आश्चर्य की बात यह है कि मंदिर की सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात थे. बदमाशों ने मंदिर के साथ ताले तोड़े परंतु दोनों ही गार्ड को भनक तक नहीं लगी और बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम दे गए. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची.