बिसौली: बिसौली क्षेत्र के हत्सा गांव में संस्था दिवजोत ने विद्यालय के बच्चों को बांटे बैग और स्टेशनरी
Bisauli, Budaun | May 14, 2026 संस्था ‘दिवजोत’ द्वारा बिसौली के हत्सा गांव में विद्यालय में गुरुवार को 12 बजे करीब बैग एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी साईं आश्रित शाखमुरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।