गायघाट: सियारी पुल के पास एनएच 27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, परिजनों ने मुआवजे के लिए किया हंगामा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के सियारी पुल के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पहचान पिरौंछा गांव के 68 वर्षीय ईश्वर सिंह के रूप में हुई है।