सिराथू: करेंटी गांव में घर के अंदर चूल्ले से फांसी पर लटकती मिली 30 वर्षीय युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी
कोखराज थाना इलाके के करेंटी गांव में शनिवार शाम 5:30 बजे गांव के ही रहने वाले 30 वर्षीय शिव पूजन पटेल पुत्र भरत लाल की लाश घर में चूल्ले पर फांसी के फंदे से लटकती हुई देखी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।स्पेक्टर चंद्रभूषण ने बताया कि लोगों के मुताबिक नशे का आदी था।फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।