सिराथू: सौरई में सड़कों पर बह रहा नाली का पानी,जगह जगह फैली गंदगी, ग्रामीणों की नहीं होती सुनवाई <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सिराथू तहसील क्षेत्र के सौरई गाँव में जगह जगह पर गंदगी का अम्बार लगा हुवा है।शुक्रवार शाम नाराज़ ग्रामीणों ने बताया कि यहां महीनों से साफ़ सफ़ाई नहीं हुई है।गाँव में सड़कों के ऊपर नाली का गंदा पानी बहता है।नालियां भरी हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान से लगातार सफ़ाई को कहने पर भी सुनवाई नहीं होती।लोग खुद से अपने घर के पास सफ़ाई करते हैं।