सिराथू: कड़ा के चरही चौराहा पर दो कारों की भिड़ंत, कई लोग हुए घायल
शुक्रवार दोपहर कड़ा धाम थाना इलाके के कड़ा चरही चौराहा पर दो कार आपस में भिड़ गई है।इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। भरवारी के रहने वाले रोहित गुप्ता मुंडन के कार्यक्रम में कड़ा आए हुए थे। उनकी बच्ची और सास ससुर मिलाकर तीन लोग घायल हुए हैं।जबकि दूसरी कार में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।